Wednesday 5th of August 2026 06:44:00 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2023 6:22 PM |   487 views

खड्डा में रोजगार मेला का आयोजन होगा-संजय कुमार

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी खड्डा कुशीनगर के परिसर में  10 अगस्त 2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित  है|
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल इण्टरमीडिएट स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। 
 
जिला सेवायोजन अधिकारी ने भर्ती के संबंध में बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 04 से 05 कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले प्रतिभाग के अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे खड्डा कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की संम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही हैं।
Facebook Comments