Saturday 7th of November 2026 05:01:19 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2023 6:37 PM |   444 views

दबंगों ने गरीब का सामान फेका घर के बाहर, घर पर किया कब्जा

बस्ती-कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चकदहा के धरमूपुर गांव में कल रात 7:00 बजे के आसपास बबलू मौर्याs/o  रामसेवक मौर्या अपने पत्नी के साथ घर पर बैठे हुए थे कि ग्रामसभा गाना के 20-25 दबंग किस्म के लोगों ने अचानक उनके घर पर धावा बोल दिया । और दोनों पति-पत्नी को बांध दिया और उनका मोबाइल छीन लिया उसके बाद उनके घर का सारा सामान निकालकर बाहर गली में फेंक दिया और घर में ताला लगा दिया।

 
 उनको मारा-पीटा और धमकी दिया कि यह मकान हमारा है इसमें कदम मत रखना नहीं तो तुम लोगों के हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे और जान से मार दिया जाएगा ।
 
उन लोगों के जाने के बाद 112 पर पुलिस को सूचित किया पुलिस वालों ने मौके पर पहुंचकर सारा मामला देख कर चले गए।
 
 सुबह थाने पर बुलाया गया जहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई लेकिन पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आप जाकर घर में रहे और किसी तरह की डरने की कोई बात नहीं है बबलू मौर्या का परिवार  डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
Facebook Comments