Wednesday 23rd of September 2026 07:14:13 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2023 6:55 PM |   657 views

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई को होगा

गोरखपुर -आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर एवं चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी0जी0 कॉलेज, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया जाना सुनिश्चित है।

जिसमें कक्षा 10 से 12 तक (जूनियर वर्ग) एवं स्नातक से शोधार्थी तक (सीनियर वर्ग) के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2023 हैं।

प्रतियोगिता चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी0जी0 कॉलेज, दीवान बाजार, गोरखपुर में करायी जायेगी।

इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीयन हेतु राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर या उक्त महाविद्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय की तरफ से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।

Facebook Comments