Saturday 7th of November 2026 05:32:32 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jul 2023 5:47 PM |   534 views

ठेला लगाने वाले अपने दूकान के पास अब दो डस्टबिन रखेंगे

देवरिया – मंदिर रोड के नाले के उपर आज हनुमान मंदिर के सड़क के पटरीयों पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी / पटरी (ठेला) व्यवसायीयों की बैठक अधोहस्ताक्षरी के अध्यक्षता में की गयी।

उक्त बैठक में हनुमान पटरी पर ठेला लगाने वाले रेहड़ी / पटरी व्यवसायीयों / दुकानदारो को अधोहस्ताक्षरी द्वारा लोहे का पट्टी डालकर अपना ठेला लगाये जाने हेतु कहा गया साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार अपने दुकान के पास कम से कम 02 डस्टबीन रखे तथा आने वाले ग्राहको से अनुरोध करे कि कूड़े को उसे डस्टबीन में डाले ठेला व्यवसायी स्थायी रूप से कोई ठेला नहीं रखेगा एवं पहिया युक्त ठेला का प्रयोगा करेगा। दुकान बन्द होने पश्चात अपना ठेला अपने घर ले जायेगा |

यदि कोई दुकानदार द्वारा ठेला रखेगा तो उसका ठेला नगर पालिका द्वारा उठवा कर जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सड़क के पूर्वी पटरी एवं पार्क के पश्चिमी एवं दक्षिणी पटरी पर
अतिक्रमण एवं स्थायी दुकान नहीं होना चाहिए के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त यह भी आदेशित किया गया कि सड़क पर मार्किंग सफाई निरीक्षक द्वारा कराया जायेगा व कूड़ा उठान के लिये एक छोटी वाहन को रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक वहाँ खड़ा किया जायेगा, जिसमें सभी दुकानदार अपना एकत्रित कूड़ा खड़ा वाहन में डाल देंगे जिससे नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, ससमय कराया जा सके।

ऐसा न करने वाले दुकानदारो को हिदायत दी गयी कि एक भी शिकायत इस सम्बन्ध में आयी तो अतिक्रमण के दौरान सभी दुकानो को हटा दिया जायेगा तथा ठेला आदि पालिका द्वारा जब्त
कर लिया जायेगा। सभी दुकानदारो द्वारा नियम पालन करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गयी।

उक्त बैठक में सभी रेहड़ / पटरी के दुकानदार, राजस्व निरीक्षक  दीपक पति तिवारी,  विनय सिंह,
आदर्श त्रिपाठी, वरिष्ठ सफाई लिपिक  काशीनाथ पाण्डेय, कम्प्यूटर आपरेटर  राजन सिंह, सफाई नायक मो० जावेद,  पवन मिश्रा, शिवशंकर जायसवाल आदि उपस्थित थे ।

Facebook Comments