Wednesday 4th of November 2026 02:35:43 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jun 2023 5:52 PM |   806 views

संभव अभियान के अंतर्गत निकली जन जागरूकता रैली निकाली गई

देवरिया- संभव अभियान के अंतर्गत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से आज गौरी बाजार ब्लॉक में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली विकासखंड गौरी बाजार से पथरहट होते हुए इंदुपुर से वापस विकासखंड गौरी बाजार आई।
 
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि संभव अभियान चार माह का एक व्यवस्थित कार्यक्रम है जो पोषण अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशों पर आयोजित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो या जो बच्चा कुपोषण का शिकार है उनमें जागरूकता लाते हुए उनको चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनको सुपोषित किया जा सके। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है तथा उनको निरंतर डोर-टू-डोर विजिट करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि एक गर्भवती महिला को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इसके अभाव में शिशु कुपोषित हो सकता है।
 
अभियान के माध्यम से सही भोजन, नियमित वजन निगरानी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच महिला और शिशु की वृद्धि और विकास सुनिश्चित कर सकता है।डीपीओ ने बताया कि रैली का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल के बारे में गांव के लोगों को जागरुक करना है।
 
साथ ही महिलाओं को यह बताना कि घरों में मौजूद पोषण युक्त खाद्य पदार्थ और हरी साग-सब्जियों को उपयोग में लेकर किस प्रकार लेकर अपने परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। धात्री माताओं को अंकुरित दालों को सहजन के पाउडर और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाकर खाने की जानकारी दी गई।
 
इस अवसर पर सीडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, सीडीपीओ विमल कुमार पाल, सीडीपीओ गोपाल सिंह, सीडीपीओ विश्व दीपक पांडेय, राकेश पांडे संतोष मिश्रा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।
Facebook Comments