Wednesday 22nd of July 2026 09:23:11 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jun 2023 6:46 PM |   882 views

सरकार दलित आदिवासी तथा पिछड़े समाज के हक हिस्सा अधिकार व इतिहास को मिटा देना चाहती है – मोती लाल

ग्वालियर-राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आज होटल सिद्धार्थ पैलेस  -गांधी नगर,ग्वालियर मध्यप्रदेश में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
 
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष  मोतीलाल शास्त्री व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा की देखरेख में राष्ट्रीय कार्य समिति का विस्तार किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति तय की गयी।इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों को लक्ष्य 2024 को देखते जिम्मेदारी सौंपी गयी।
 
राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहां की देश और प्रदेश में धर्म और हिंदुत्व के नाम पर सामंती मनुवादी विचारधारा की सत्ता काम कर रही है|  जो लोकतंत्र और भारतीय संविधान को खत्म करके देश में दलित आदिवासी तथा पिछड़े समाज के हक हिस्सा अधिकार व इतिहास को मिटा देना चाहती है हिंदू राज का मतलब स्पष्ट रूप से सामंती राज होता है दलित व पिछड़े तथा आदिवासी समाज को अपने मान सम्मान तथा हक अधिकार के लिए अपने इतिहास को सुरक्षित रखने के लिए मनुवादी विचारधारा की काम कर रही सरकार को सत्ता से हटाना होगा |
 
सामाजिक न्याय व जातिवार जनगणना को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ना होगा बाबा साहब द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार को प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा सामाजिक न्याय का भारत बनाने के लिए पिछड़े दलित व आदिवासी समाज मतदान करना होगा।
 
राष्ट्रीय मुख्यमसचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने दल की नीतियों को बारीकी से समझते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी।मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ता की बैठक करने की सलाह दी एवं उन्हें दल की नीतियों को बूथ स्तर पर पहुचने एवं संगठित करने का सुझाव दिया सभी पदाधिकारियों दल के गाइड लाइन का पालन करते हुए दल को आगे बढ़ाने में मदद करें।
 
अपनी सरकार बनाओ,संविधान बचाओ मोर्चा के संयोजक एवं राष्ट्रीय समानता दल मध्यप्रदेश अध्यक्ष इंजी महेश कुशवाहा ने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश में बहुजन समाज अपनी सरकार बनाने जा रहा है।मोर्चा मध्यप्रदेश 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गैर बीजेपी, गैर कांग्रेसी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है,मोर्चा मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा तथा मोर्चा से जुड़ने वाली बहुजन विचारधारा वाली नई पार्टियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
 
संजय दीप कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश ने कहा कि जब तक केंद्रीय व प्रदेश की सत्ता पर सामाजिक न्याय की विचारधारा का कब्जा नहीं होगा तब तक इस देश के दलित पिछड़े आदिवासी समाज को सामाजिक न्याय का पूर्ण रूप से लाभ नहीं मिलेगा शोषित समाज के लोग अपने एक मत की ताकत से प्रवेश और देश मैं सामाजिक न्याय की सत्ता स्थापित कर सकते हैं |
बिहार प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द सिंह ने कहा कि देश में जातिवार जनगणना होनी चाहिए |सामजिक न्याय के लिए जातिवार जनगणना जरुरी है |
 
बैठक में मो . हसीब , प्रहलाद सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीताराम कुशवाहा , तेज सिंह , हरी सिंह कुशवाहा , सत्यपाल शाक्य , राजेन्द्र सिंह कुशवाहा , राम सहाय फौजी , गौतम राजपूत , गयाजीत , शिवनाथ राम नाथ ,भागीरथ , शोभाराम बाबूजी , रामऔतार ,राधाचरण , रविन्द्र , मान सिंह आदि लोग उपस्थित रहें |  
Facebook Comments