Sunday 25th of October 2026 09:56:17 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jun 2023 6:48 PM |   561 views

सड़क के पटरी पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी / पटरी (ठेला) व्यवसायियों की बैठक आयोजित हुई

देवरिया -आज पं0 दीनदयाल पार्क के पश्चिमी तरफ सड़क के पटरी पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी / पटरी (ठेला) व्यवसायीयों की बैठक अधोहस्ताक्षरी के अध्यक्षता में की गयी।

उक्त बैठक में पार्क के पश्चिमी तरफ सड़क के पटरी पर ठेला लगाने वाले रेहड़ी / पटरी व्यवसायीयों / दुकानदारों को अधोहस्ताक्षरी द्वारा नाले के उपर लोहे का पट्टी डालकर अपना ठेला लगाये जाने हेतु कहा गया साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार अपने दुकान के पास कम से कम 02 डस्टबीन रखे तथा आने वाले ग्राहकों से अनुरोध करे कि कूड़े को उसे डस्टबीन में डाले ठेला व्यवसायी स्थायी रूप से कोई ठेला नहीं रखेगा एवं पहिया युक्त ठेला का प्रयोगा करेगा।

दुकान बन्द होने के पश्चात अपना ठेला अपने घर ले जायेगा यदि कोई दुकानदार द्वारा ठेला रखेगा तो उसका ठेला नगर पालिका द्वारा उठवा कर जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सड़क के पूर्वी पटरी एवं पार्क के पश्चिमी एवं दक्षिणी पटरी पर अतिक्रमण एवं स्थायी दुकान नहीं होना चाहिए के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त यह भी आदेशित किया गया कि सड़क पर मार्किंग सफाई निरीक्षक द्वारा कराया जायेगा व कूड़ा उठान के लिये एक छोटी वाहन को रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक वहाँ खड़ा किया जायेगा, जिसमें सभी दुकानदार अपना एकत्रित कूड़ा खड़ा वाहन में डाल देंगे जिससे नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, ससमय कराया जा सके।

ऐसा न करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गयी कि एक भी शिकायत इस सम्बन्ध में आयी तो अतिक्रमण के दौराना सभी दुकानों को हटा दिया जायेगा तथा ठेला आदि पालिका द्वारा जब्त कर लिया जायेगा। सभी दुकानदारो द्वारा नियम पालन करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गयी।

उक्त बैठक में सभी रेहडी / पटरी के दुकानदार,वार्ड सभासद नृपेन्द्र सिंह राणा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रद्धानन्द, राजीव कुमार शुक्ला, राजप्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, वरिष्ठ सफाई लिपिक  काशीनाथ पाण्डेय, जिला समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा कम्प्यूटर आपरेटर  राजन सिंह आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments