Tuesday 7th of May 2024 12:00:01 PM

Breaking News
  • राजस्थान के स्कूलो में मोबाइल होगा बैन , मंत्री बोले फोन एक बीमारी टीचर न जाने क्या -क्या देखते हैं |
  • स्वामी प्रसाद मौर्य bsp से लड़ेंगे चुनाव |
  • समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर श्याम लाल पाल नया प्रदेश अध्यक्ष  बनाया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2023 7:45 PM |   234 views

मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है- अलका सिंह

देवरिया -आज पूर्वान्ह 11:00 बजे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अलका सिंह का नगर पालिका परिषद् स्थित कार्यकक्ष में प्रथम आगमन पर पालिका के अधिशासी अधिकारी  रोहित सिंह द्वारा पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उन्हें फूलमाला व बुके देकर स्वागत कर सम्मानित किया |

पालिकाध्यक्ष अलका सिंह द्वारा पालिका परिसर स्थित हनुमान मन्दिर व सांई मन्दिर में माथा
टेक कर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा एवं भारत माता की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस के अवसर पर  अध्यक्ष महोदय द्वारा  सभासदों व पालिका के अधिकारियों/ कर्मचारियों संग पालिका परिषद में
वृक्षारोपण किया गया।

पालिका के बापू भवन स्थित पं0 दीन दयाल उपाध्याय सभागार में सभासदों का परिचय सत्र चला।  अध्यक्ष महोदया का पलिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, स्वायत शासी कर्मचारी संघ
देवरिया ईकाई के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष काशीनाथ पाण्डेय व महामंत्री नीरज शुक्ला
तथा पालिका के सफाई नायकों के संघ द्वारा अध्यक्ष व समासदगणों का बुके व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया गया।

अध्यक्षका  सभासदों द्वारा भी बुके व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष  ने सभागार में उपस्थित समस्त सभासदों, पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों व मिडियाजनों को पर्यावरण के संरक्षण की शपथ दिलायी।

सभासद  सत्य प्रकाश सिंह उर्फ पिन्टू , जावेद आलम, श्रीमती प्रियंका वर्मा,  रमेश मल्ल, ऋषि कुमार यादव, सभासद प्रतिनिधि  मनमोहन मिश्रा व  संतोष चौरसिया ने उपस्थित जनों को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर नगर
के चतुर्दिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। विकास हमारी शीर्ष प्राथिमकता है, इससे हम किसी भी हाल में समझौता नही करेंगे। परिसीमन के पश्चात् नवसृजित वार्डों में मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वार्ड सभासद अपने वार्ड का प्रथम नागरिक होता है, जिन्हें अपने वार्ड की हर एक समस्या की जानकारी होती है। उन्होंने बोर्ड के नवनिर्वाचित सभासदों को सम्मानित करते
से नगर के विकास का एक हैं।

उन्होंने  कहा कि हम आपसी तालमेल व सामंजस्य कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे जलापूर्ति से वंचित वार्डो में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं के सूची में है, हम शासन की मंशा के अनुरूप पूरे नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का लक्ष्य आपके सहयोग से पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पालिका के अधिशासी अधिकारी एक योग्य, कर्मठ व ईमानदार अधिकारी हैं, जो
आपके हर एक समस्याओं को सुनकर तत्काल उसके समाधान हेतु तत्पर रहते हैं, इनकी दूरदर्शिता से
पालिका के निर्माण, जलकल, सफाई व सामान्य प्रशासन अनुभागों में जबर्दस्त सामंजस्य है।

कार्यक्रम में मंच का संचालन  मनोज कुमार द्वारा किया गया | जिसमें पालिका के  सभासदगण
बालेन्द्र बहादुर सिंह, अजय कुमार, संजय गुप्ता, शिवानन्द मिश्रा,मनोज गोयल, अभय कुमार मल्ल,  तसलीम मलिक, संजय मिश्रा, उषा मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, अमित मिश्रा, नृपेन्द्र कुमार त्रिपाठी उर्फ राणा, सौरभ तिवारी, पवन जायसवाल, बृजेश यादव, सभासद प्रतिनिधि  निरंजन शुक्ला, श्री चन्द्र प्रकाश सिंह आदि के साथ-साथ कर निर्धारण अधिकारी शशिकला, सहायक अभियन्ता (सिविल)  जयराम यादव, अवर अभियन्ता (सिविल) श्रीमती पूजा, राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राजीव कुमार शुक्ला, श्रीमती अनिल कुमारी देवी, कनक बिहारी कुशवाहा,  मनोज कुमार चौरसिया, शिव प्रताप सिंह, शान्तनु कुमार शुक्ला, अभिषेक शाही,  रोहित सिंह, जकीउल हक अंसारी, धनन्जय मणि, रवि प्रकाश श्रीवास्तव,मो० सादिक, शिव कुमार व विष्णु अग्रवाल, वेद आर्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments