Monday 2nd of March 2026 08:43:16 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jun 2023 7:01 PM |   507 views

तम्बाकू का सेवन है खतरनाक

तम्बाकू से होने वाले नुकसान से बचाव हेतु जन जागरूकता बढाने के उद्देश्य से वर्ष 1988 से प्रतिवर्ष 31 मई को पूरी दुनिया में ” विश्व तम्बाकू निषेध  दिवस मनाया जाता है | कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का 27 प्रतिशत तम्बाकू से होता है | अपने देश में तेरह लाख अकाल मौतों का कारण तम्बाकू जनित कैंसर है | तम्बाकू चालीस प्रकार के कैंसर का कारण है |उत्तर प्रदेश में 22 .9 प्रतिशत युवा तम्बाकू का प्रयोग करते हैं | इस वर्ष का थीम है – हमे भोजन चाहिए , तम्बाकू नही ” |

इस थीम पर हमे विचार गोष्ठियों के जरिए लोगो में तम्बाकू का त्याग कर अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने हेतु लोगो को जागरूक करना है | लोगो को यह बताने की जरुरत है कि तम्बाकू के सेवन से दाँतों , मसूडो के साथ – साथ हमारा फेफड़ा , हृदय ,पेट व सम्पूर्ण तंत्रिका तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है | तम्बाकू में निकोटिन सहित हजारों खतरनाक रसायन होते हैं | तम्बाकू में पायी जाने वाली कार्बन मोनो डाईआक्साइड जैसी जहरीली गैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घटक है |

  • मनोज मैथिल “
Facebook Comments