Tuesday 8th of September 2026 12:30:43 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2023 7:05 PM |   1406 views

शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर – बीएड विभाग बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आज एक शैक्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडेय द्वारा फीता काटकर एवं दीपप्रज्जवलन करके किया गया।

प्रदर्शनी में बीएड भाग एक द्वितीय सेमेस्टर के कुल 46 प्रशिक्षु छात्राध्यापको ने भाग लिया। प्रदर्शनी देश के प्रमुख शिक्षाविदों और समाजसेवियों के शैक्षिक विचारों एवं योगदान पर केंद्रित थी। प्रदर्शनी उद्घाटन के पश्चात प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सभी प्रशिक्षु से उनके द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के उद्देश्य और उनके महत्त्व के बारे में पूछा।

इस अवसर पर प्राचार्य का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो विभ्राट चंद कौशिक ने प्रदर्शनी के महत्व और औचित्य प्रकाश डाला।आपने बताया कि प्रदर्शनी बीएड भाग एक द्वितीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग है। इसके माध्यम से विभिन्न शिक्षाविदों और समाजसेवीयो के शिक्षा संबंधी विचारों और योगदान से परिचित होने का अवसर मिलता है। इस तरह की प्रदर्शनी समय-समय पर बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं द्वारा पर लगाई जाती रही है। वर्तमान प्रदर्शनी भी उसी का एक अंग है।

पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो कुमुद त्रिपाठी ने उपस्थित प्राचार्य विभागीय आचार्य, एवं उपस्थित सभी प्रशिक्षु शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ निगम मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ दुर्ग विजय पाल सिंह एवं  विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।

Facebook Comments