Sunday 25th of October 2026 05:07:21 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2023 7:10 PM |   799 views

मतदान के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही-डीएम

कुशीनगर-नगर निकाय चुनाव को  सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक अनिल कुमार व जिलाधिकारी रमेश रंजन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को ब्रीफ कर निर्वाचन दौरान आने वाले विभिन्न परिस्थितियों /बारीकियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये, जिससे शांति सौहार्द पूर्वक सकुशल मतदान संपन्न कराया जा सके।
 
प्रेक्षक अनिल कुमार ने आज पुलिस लाइन में अधिकारियों/पुलिस नौजवानों को  ब्रीफिंग के दौरान चुनाव में कानून व्यवस्था को कायम रखने पर जोर देते हुए  कहा कि ये चुनाव स्थानीय स्तर से जुड़ा होने के कारण बहुत अहम है, संवेदनशील क्षेत्रों में सजग रहने की जरूरत है, सुरक्षा तंत्र मजबूत रखें,व मतदान के दौरान सक्रिय रहें। किसी बूथ पर आचार संहिता का उलंघन न हो, किसी भी परिस्थिति में मतदान कार्य न रुके।
 
सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक दो घण्टे पर मतदान का प्रतिशत अवश्य उपलब्ध कराएं, मतदान पश्चात सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मतपेटिका सील की जाय, उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो क्षेत्र के सम्बन्धित एसडीएम व सीओ जिम्मेदार होंगे।उन्होंने कहा कि यदि छोटी छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान दिया जाय तो निश्चित रूप से हम सभी निर्भीक, स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान कराने में सफल होंगे।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने मतदान से पूर्व की तैयारियां, मतदान के दिन कब क्या करना है, एक एक कर बिंदुवार जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी रवानगी पश्चात सबसे अधिक बूथों वाले केंद्र से कार्यों की शुरुआत करें, सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट सभी सम्बन्धित का मो0 न0 अवश्य सेव कर लें, मतदान के समय यदि किसी कार्मिक द्वारा कार्य नही करने  सूचना मिले तो तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
 
मतदान के अंतिम समय मे भीड़  से बचने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई,। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्टी रवानगी के समय या मतदान सम्पन्न होने उपरांत वाहन यदि कहीं खराब होती है तो किसी अन्य साधन का प्रयोग कत्तई न कि जाय बल्कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से तत्काल दूसरी गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का प्रयोग किया जाय, तथा बूथ के अंदर किसी भी मतदाता द्वारा मो0 लेकर न जाने दिया जाय।
 
इस सम्बंध में उन्होंने सिक्युरिटी को मुस्तैद रहने व युवाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी स्तर पर भय का सामना ना  करना पड़े। मतदान को निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन व मेहनत से करें।
 
उन्होंने कहा की मतदान स्थल से निर्धारित दूरी के बाहर ही  मतदाताओं को पर्ची  देने का कार्य हो, इसके अलावे किसी भी तरह का बैनर/पोस्टर न हो। जिलाधिकारी ने बोगस वोटर, हुड़दंग करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने सहित अन्य सभी बारीकियों से आगाह किया। ब्रीफिंग के दौरान  पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, द्वारा भी उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी व्यास नारायण, के साथ समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहित अन्य सभी सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments