Friday 7th of November 2025 07:19:12 PM

Breaking News
  • सम्राट चौधरी का बड़ा दावा -बिहार में लालू परिवार से कोई नहीं जीतेगा चुनाव |
  • दिल्ली का AQI बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंचा , आने वाले दिनों में राहत की सम्भावना नहीं |
  • ईडी ने अनिल अम्बानी को धनशोधन मामले में 14 नवम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Apr 2023 6:29 PM |   550 views

अब दहेज निषेध करो मीत

जागो जागो ! आलस छोड़ो
हुआ सवेरा आँखें खोलो 
लोभ -मुक्ति योग करो नित
अब दहेज निषेध करो मीत
 
बेटी बहू एक है समझो 
दहेज लेना पाप है कह दो
मार दो रिश्तों का दीमक 
बंद करो रीत कलंकित
अब दहेज निषेध करो मीत
 
बेटी को कभी बोझ न समझो
बिना बहू वंश कैसे सोचो 
रिश्ता बेचने वाला किसका
बन सकता है सच्चा हित
अब दहेज निषेध करो मीत
 
समझता कैसे कन्या को हीन
कौन जन्मा है माता के बिन 
बेटी नहीं तो जीवन अधूरा
टूअर जग बगैर नारी प्रीत
अब दहेज निषेध करो मीत 
 
घर- घर दहेज कलंक बना है
मानो, लड़का नहीं रंक जन्मा है
शर्म करो, कुछ बोलो धीर
अब दहेज निषेध करो मीत
 
( पुष्प रंजन )
Facebook Comments