Sunday 25th of October 2026 01:38:45 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2023 7:59 PM |   552 views

विद्युत सखियों को सर्वे के उपरान्त प्रति नये संयोजन हेतु रू0 100.00 इंसेटिव के रूप में दिया जायेगा-CDO

देवरिया-“अध्यक्ष” उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ के  आदेश के अनुपालन में प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किये जाने हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक / आई०टी०आई०/ पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य / अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल देवरिया / अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, देवरिया / गौरीबाजार / बरहज / सलेमपुर के साथ उपखण्ड अधिकारी / अवर अभियन्ता / मीटर रीडर भी उपस्थित रहे।
 
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किये जाने हेतु अभियान  30 अप्रैल 2023 से विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ इण्टरमीडिएट कालेज / आई०टी०आई०/ पॉलिटेक्निक देवरिया के इच्छुक छात्रों का भी सहयोग लिया जायेगा। छात्रों एवं स्वयं सहायता समूहों / विद्युत सखियों को सर्वे के उपरान्त प्रति नये संयोजन हेतु रू0 100.00 इंसेटिव के रूप में दिया जायेगा, अभियान से विद्युत लाईन हानि को कम किया जायेगा।    
Facebook Comments