Sunday 6th of September 2026 07:49:05 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Apr 2023 6:36 PM |   703 views

बीजेपी चुनाव में नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देगी – सम्राट चौधरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमेश पाल हत्याकांड को लेकर विधानसभा में साफ तौर पर कहा था कि जो लोग इस में दोषी होंगे उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। योगी के इस बयान की खूब चर्चा हुई। लेकिन अब यह बयान बिहार में भी गूंजने लगा है। इस बयान को लेकर बिहार में राजनीतिक तकरार भी देखने को मिल रही है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि बिहार में 2024 और 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला देना है। अब इसी को लेकर नीतीश कुमार की ओर से पलटवार किया गया है। नीतीश ने भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बुद्धिहीन बता दिया। 

नीतीश कुमार ने कहा कि जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए बुद्धि नहीं है। जो इच्छा है करें। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा नेता) बुद्धिहीन लोग हैं। उन्हें (सम्राट चौधरी) बता दीजिए कि जो उन्होंने कहा है वे करें। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। कोई भी संवेदनशील नेता ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगा। मैंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी काम किया है और उनके प्रति अगाध सम्मान है।

हालांकि, नीतीश के इस बयान पर सम्राट चौधरी ने पटलवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2014 याद कीजिए साथियों, नीतीश कुमार जी ने कहा था कि मैं भाजपा के साथ जाऊंगा, इससे अच्छा मैं मिट्टी में मिलना पसंद करूंगा। आप तो 5 साल तक हमारे साथ रहे, हम वो मिट्टी ढूंढ रहे हैं कि किस मिट्टी में मिले हैं। 

इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि मैंने तो कहा कि राजनीतिक तौर पर आपको मिट्टी में लोग मिलाएंगे लेकिन उनको (नीतीश कुमार) समझ में आया कि हम उनको ही मिट्टी में मिला रहे हैं। ऐसा नहीं है, मेरा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नीतीश कुमार से नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वकांक्षा को ‘‘पूरा’’ करने के लिए भाजपा की पीठ में ‘‘छुरा घोंपकर’’ लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया।

उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा की मदद से नीतीश कुमार पांच बार मुख्यमंत्री बने। अब जद-यू धूल फांकेगा भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मिट्टी में मिला देगी।’’

Facebook Comments