Sunday 25th of October 2026 08:39:31 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Apr 2023 6:25 PM |   522 views

जन्म से कटे होंठ व कटे तालू वाले मरीजों का पंजीकरण 24 अप्रैल से शुरू

बलरामपुर – जन्म से कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चे खिलखिलाकर मुस्कुरा सकेंगे | बच्चों की इस जन्मजात विकृति को दूर करने के लिए स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ सिटी हॉस्पिटल की ओर से जिले में निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा | यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार ने दी |
 
उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन विकास खंडवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों / संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी किया जाएगा | हरैया सतघरवा ब्लॉक के बच्चों का पंजीकरण 24 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा में किया जाएगा |  गैसड़ी एवं पचपेड़वा के बच्चों का पंजीकरण 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैसड़ी में किया जाएगा ।
 
गैड़ासबुजुर्ग एवं रेहरा बाजार के बच्चों का पंजीकरण 26 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैड़ासबुजुर्ग में तथा बलरामपुर रूरल, तुलसीपुर, उतरौला एवं श्रीदत्तगंज के बच्चों का पंजीकरण 27 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया जाएगा | इसके अलावा समस्त ब्लॉक तथा शहरी क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों का पुनः पंजीकरण 28 अप्रैल एवं 29 अप्रैल को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया जाएगा |
 
नोडल अधिकारी आर बी एस के डॉ एस के श्रीवास्तव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे यदि आपके घर में या आसपास हैं, तो उनका पंजीकरण अवश्य कराएं और बच्चों को उनके चेहरे पर मुस्कान देने में विभाग का सहयोग करें |
 
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीईआईसी मैनेजर सितांशु रजक एवं स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999 या 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है |
Facebook Comments