Thursday 26th of November 2026 08:25:47 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2023 6:43 PM |   526 views

दिल्ली में मास्क पहनना है जरुरी

दिल्ली में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अब मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपात बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण या फ्लू जैसे लक्ष्णों से जूझ रहे लोगों को मास्क पहनने चाहिए।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी है। यह  भी कहा गया है कि जो लोग अस्पताल में जाएं वो भी एहतियात के तौर पर मास्क पहन कर रहे। बता दें कि ये निर्णय दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सामने आया है। इस बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि दिल्ली में मौजूदा हालात काबू में है। ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से घबराने की जरुरत नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि अभी यहां अधिक संख्या में टेस्ट भी नहीं किए जा रहे है। 

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कहा कि वह कोरोनोवायरस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को फिर से इस मामले पर समीक्षा बैठक करेंगे।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है। उन्होंने मामलों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक बैठक आयोजित करने के बाद यह बात कही। 

 

Facebook Comments