Saturday 7th of November 2026 06:59:46 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Feb 2023 7:45 PM |   757 views

“युवा संवाद इंडिया@2047 का कल आयोजन होगा

नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय , भारत सरकार) द्वारा युवा संवाद तथा Y20 कार्यक्रम का आयोजन रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय , रायपुर में कल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री , भारत सरकार अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य और रायपुर सांसद सुनील सोनी , पद्मश्री अजय मंडवी, पद्मश्री फूलबासन बाई के विशिष्ट आतिथ्य  में होगा ।

इस कार्यक्रम में मुख्यतः प्रधानमंत्री के पँचप्राण पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता युवा प्रतिनिधियो सहित लगभग 1500 युवा भाग ले रहे है ।  नेहरु युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्रीकांत पाण्डेय ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन के तहत भारत के लोगों और उपलब्धियों के गौरवमय इतिहास तथा तथा स्वतंत्रता के 75 वर्ष के रूप में आज़ादी का अमृत महोत्सव माना रहा है ।

उन्होंने बताया कि विभिन्न ज़िलों के युवा स्वयमसेवको की युवा संवाद में सहभागिता रहेगी । रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति एस.के. सिंह  ने बताया की मुख्य कार्यक्रम  विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम प्रतिभागी युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय  महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।”

Facebook Comments