Wednesday 4th of November 2026 08:06:41 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2023 5:46 PM |   793 views

जो दिखता है वो बिकता है-अध्यक्ष माटी कला

कुशीनगर-अध्यक्ष उ0प्र0 माटीकला बोर्ड ओमप्रकाश गोला प्रजापति की अध्यक्षता में आज सम्बंधित विभागों व माटीकला के कामगारों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
 
बैठक दौरान तहसीलवार माटीकला के कामगारों की संख्या व इसके सापेक्ष पट्टे का आवंटन,की समीक्षा में बताया गया कि तमकुहीराज में माटीकला से जुड़े कुल 359 परिवार के सापेक्ष मात्र 07 पट्टे, हाटा में लगभग 200 परिवारों के सापेक्ष 25 पट्टे, कसया में 40 पट्टे, पड़रौना में 45, व खडडा में 12, तथा कप्तानगंज में कुल 86 पट्टे आवंटित किये गए हैं। मा0 अध्यक्ष द्वारा कामगारों के सापेक्ष बहुत कम पट्टे आवंटित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई, तथा सभी तहसीलदार को पट्टे की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिए गए। 
 
माटी कला से जुड़े कामगारों हेतु योजना के तहत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में एलडीएम को ऋण सुविधा को आसान प्रक्रिया के तहत मुहैय्या कराने का निर्देश दिए गए।
 
अध्यक्ष  ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष अभियान व ड्रीम प्रोजेक्ट  के तहत आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक स्तर से कमजोर इस वर्ग को योजना से लाभान्वित कर इन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की है। उन्होंने सभी तहसीलदार गण को निदेशित किया कि आप सभी इस ओर ध्यान दें /विचार करें और कार्य करें जितना हो सके, साथ ही उन्होंने अवैध कब्जों को शीघ्र कब्जा हटाये जाने का भी निर्देश दिए।
 
अध्यक्ष ने इस अवसर पर माटीकला से जुड़े सभी कारीगरों को अपने प्रोडक्ट में बदलाव कर आधुनिकता में मांग अनुरूप प्रोडक्ट तैयार करने व ऑनलाइन विक्री, देश/ विदेश तंक पहुंचाने,का आह्वान किया गया, उन्होंने कहा कि काल सेंटर के माध्यम से हम विदेश में भी सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं, तथा अपने प्रोडक्ट को आसानी से बेच सकते हैं । उन्होंने कारीगरों को प्रशिक्षण दिए जाने का भी निर्देश सम्बंधित को दिए।
 
इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट- ग्लास, मछली,जग,कप,लैम्प,फ्लावर स्टैंड,कैंडिल स्टैंड आदि का पेपर सेम्पल भी दिखाया गया। उन्होंने कहा जो दिखता है वो बिकता है, इस पर कामगार गण ध्यान दें।
 
जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्र ने इस अवसर पर माटी कला से जुड़े कामगारों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने प्रोडक्ट में बलाव लाएं व कहीं कोई समस्या आती है तो जरूर बताएं ताकि अधिकारी गण से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाये।
 
अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे का मामला अब तक नही था आज तीन प्रकरण संज्ञान में लाया गया है जिसे तीन दिन के भीतर कब्जा मुक्त करा लिया जाएगा। उन्होंने पट्टे की संख्या कम होने के सम्बन्ध में आश्वस्त किया कि 20-25 दिनों के अंदर पट्टा आवंटन की कार्यवाही पूर्ण करा ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे तरफ से एक आदेश जारी किया जाएगा जिसमें पुलिस विभाग व खनन विभाग द्वारा माटी कला के कामगारों को मिट्टी लाने ले जाने में कहीं कोई दिक्कत नही होगी।
 
इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के सदस्य हीरालाल प्रजापति,उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, एलडीएम, समस्त तहसीलदार, सहायक अभियंता सिंचाई प्रथम एवं द्वितीय तथा प्राचार्य जिला प्रशिक्षण केंद्र खादी ग्रामोद्योग, के0एन0 पांडेय, के साथ अन्य अधिकारी व माटी कला से जुड़े कामगार गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments