Saturday 19th of September 2026 11:08:28 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2023 5:38 PM |   625 views

डीएम ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर -मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
 
शासन एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आज कार्यालय खुलने के समय प्रातः 10:00 बजे ही बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों सहित उपस्थिति पंजिका आदि का गहनता से निरीक्षण किया।
 
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय के आधे से अधिक अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनों से बीएसए कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार, बेसिक शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता, स्कूलों में अध्यापन कार्य का सुचारू संचालन न होने आदि से संबंधित शिकायतें मिल रही थी।
 
उन्होंने बताया कि कार्यालय में पत्रावलियों की संस्तुति/निस्तारण प्रक्रिया नियमानुसार नहीं पाई गई तथा पत्रावलियों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया।
 
उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण पत्रावलियों का मजिस्ट्रेट स्तर पर सूक्ष्म परीक्षण कराया जाएगा, इसमें अनियमितता/भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
 
निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments