Monday 12th of January 2026 11:48:01 AM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • हिजाब पर फिर गरमाई सियासत प्रधानमंत्री पद को लेकर ओवैसी हिमंताशर्मा में तीखी जंग |
  • ईरान की अमेरिका और इजराईल को खुली धमकी ,ट्रम्प की गलती पड़ेगी भारी |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 24 Jan 2023 7:30 PM |   531 views

समय

समय को कोई
रोक कहाँ है पाता
हाथों से पानी की
तरह बह है जाता।
समय रहते हमको
करना है कुछ काम
जिससे रौशन हो सके
दुनिया में हमारा नाम।
समय की एहमियत
जो समझ ना पाता
वो आगे चलकर खूब
जीवन भर पछताता।
किसी चीज़ बदलने में
वक्त तो बहुत लगता है
वक्त के साथ ही तो
कुछ बदल पाता है।
हम सदा करे गर
समय का सम्मान
तभी तो बन पाएंगे
इक दिन हम महान।
Facebook Comments