Saturday 7th of November 2026 07:28:04 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jan 2023 6:33 PM |   793 views

मौर्य समाज के बेटे को MLC स्नातक का टिकट देकर पिछड़े समाज का सम्मान किया है- जय चौबे

संतकबीरनगर-आज MLC  स्नातक चुनाव को लेकर सपाइयों ने पूर्व विधायक व प्रभारी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के आवास पर जिलाअध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ |
 
सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि इस समय भाजपा का मुकाबला सिर्फ और सिर्फ पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही कर रही है। देश-प्रदेश के हालात खराब है, महंगाई व बेकारी दिन -प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
 
उन्होंने  यह भी कहा कि मौर्य समाज के बेटे को MLC स्नातक का टिकट देकर  समाजवादी पार्टी ने पिछड़े समाज का सम्मान किया है |
 
आगामी 30 जनवरी को बीजेपी सरकार के ताबूत में अखिरी कील ठोक कर स्नातक वर्ग का बेरोजगार युवा और विभिन्न प्रकार की विसंगतियों को झेल रहे शिक्षक समुदाय के लोग सपा प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य के पक्ष में मतदान कर अपनी भड़ास निकालेंगे।
 
इस दौरान अंबेडकर नगर जिले के आलापुर विधानसभा के सामाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त, जिला अध्यक्ष गौहर अली पूर्व एमएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी यादव सपा के दिग्गज नेता सुनिल सिंह , अजीम खां, रामा यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, लोरिक यादव, जिला जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, इस्तियाक अंसारी, सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव,मेहदवल विधान सभा से प्रत्याशी रहे जयराम पांडे, कौशल चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
Facebook Comments