Saturday 7th of November 2026 07:49:50 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2023 7:57 PM |   841 views

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा

लखनऊ- प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान शनिवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा। तकरीबन दो करोड़ लोगों के पवित्र संगम में स्नान करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

वहीं इतने बड़े आयोजन के लिए योगी सरकार की ओर से किये प्रबंधों और आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा से ना सिर्फ श्रद्धालु हर्षित नजर आए, बल्कि इसकी गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी।

ट्विटर पर दिनभर मौनीअमावस्या पुष्पवर्षा’ ट्रेंड करता रहा। इस दौरान तकरीबन 14 करोड़ लोगों तक ये हैशटैग पहुंचा। वहीं 10 हजार से ज्यादा बार यूजर्स ने हैशटैग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबंधन और पुष्पवर्षा की तरीफ की। इसके साथ ही 19 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए योगी सरकार की इस पहल की सराहना की।

Facebook Comments