Saturday 7th of November 2026 07:39:49 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2023 6:05 PM |   775 views

माघ मेला में संगम तट पर एन डी आर एफ की टीमें मुस्तैदी से तैनात

प्रयागराज -आपदा जोखिम और नियुनीकरण हेतु कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की  दो टीमें निरीक्षक इंद्रदेव कुमार और निरीक्षक दीपक मंडल के नेतृत्व मे निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक चंदन सिंह, उप निरीक्षक प्रेम सिंह,सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश पांडेय,इंद्रजीत यादव, रतन मौर्या,मनवीर सिंह, मुख्य आरक्षी के के पांडेय, मनीष आदि की माघ मेला प्रयाग राज में  तैनात की गयी हैं |
 
कड़ाके की ठंड मे भी एन डी आर एफ के जवान 24 घंटे संगम तट पर सक्रिय नज़र हैं| माघ मेला प्रयाग राज मे स्नान पर्व को सकुशल/सौहार्द पूर्ण वातावरण मे संपन कराने हेतु 11 वी बटालियन एन डी आर एफ की टीमे शास्त्री घाट, वी आई पी घाट से लेकर संगम तक, वी आई पी घाट,पीपा पुल नंबर दो और अरैल घाट क्षेत्र पर मुस्तैदी से तैनात हैं |
 
संगम तट के किनारे स्नान से पूर्व एन डी आर एफ की टीमे तैनात रहती है और स्नान शुरू होते ही टीमे सक्रिय हों जाती हैं और जरूरी उपकरणों  लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और डीप ड्रिवर सेट आदि के साथ मोटर वोट से संगम तट के किनारे भ्रमण करती रहती है और स्नान पर्व को सौहार्द पूर्ण संपन करा रही हैं  |
Facebook Comments