Saturday 7th of November 2026 07:39:52 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2023 5:51 PM |   671 views

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा , 29 अप्रैल को होगी

संत कबीर नगर-जिलाधिकारी/अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति जवाहर नवोदय विद्यालय, संत कबीर नगर प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीकांत तिवारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान वर्ष 2023 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023, 29 अप्रैल 2023 को पूरे भारतवर्ष में एक साथ संपन्न होगी। 
 
उन्होने बताया कि  परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन हेतु जनपद के निवासी व इसी जनपद के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान वर्ष में कक्षा 5 में अध्ययनरत अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 1 मई  2011 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य हो, उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र  है, कक्षा 6 में प्रवेश हेतु संबंधित  ऑनलाइन पंजीकरण https://navodaya.gov.in लिंक पर आरम्भ हो गया है जिसकी  अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है।
Facebook Comments