Friday 5th of June 2026 04:22:36 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jan 2023 6:02 PM |   530 views

प्रतिबन्धित प्लास्टिक हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया

देवरिया -आज नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा गोरखपुर रोड से बस स्टेशन तक स्थित दुकानों एवं ढेले वालो के बीच प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं फैलने वाली गंदगी को लेकर अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राज प्रताप सिंह, राजीव शुक्ला स्वच्छ भारत मिशन के डी०सी० मनीष कुमार श्रीवास्तव व डी०सी०ओ० अभिषेक त्रिपाठी एवं सफाई अनुभाग के कार्मचारियों द्वारा लोगो को समझाया गया कि प्रतिबन्धित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है, उसके स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करें एवं सभी दुकानदारों से कहा गया की अपनी दुकानों पर डस्टबिन का प्रयोग करें और दुकानों से निकलने वाला कूड़े को सड़क पर न फेकें | उसे नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही दे। अन्यथा की स्थिति में आप सभी के विरूद्ध नगर पालिका द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Comments