Wednesday 4th of November 2026 03:13:28 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2023 7:29 PM |   699 views

मेड इन इंडिया के साथ अब मेड इन यूपी का भी डंका पूरे विश्व में बजेगा’

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रोड शो में कहा कि आज निवेश के लिए ड्रीम डेस्टीनेशन बन चुके उत्तर प्रदेश की चर्चा न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में हो रही है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर पिछले दिनों 16 देशों के 21 शहरों में हुए रोड शो में सात लाख करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव और एमओयू इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में जहां केवल दो एयरपोर्ट संचालित थे, जहां 24 उड़ाने ही उपलब्ध थी। वहीं आज एयरपोर्ट की संख्या 7 पहुंच गई है। जहां से प्रति दिन 90 उड़ान हो रही है। कई एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं। छह एक्सप्रेसवे वाला उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है और यह सब दिन रात 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा में लगे उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अथक प्रयास से सम्भव हुआ है।

जिन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश और अब सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने के लिए खुद को खपाया और तपाया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि बदला हुआ उत्तर प्रदेश निवेशकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। जहां निवेशकों व उद्यमियों की एक-एक पाई सुरक्षित रहे, इसकी पूरी गारंटी है। मेड इन इंडिया के साथ मेड इन यूपी ब्रांड भी पूरे विश्व में स्थापित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अब वो जमाना गया जहां, उद्यमियों व निवेशकों को उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए परेशान होना पड़ता था, कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। आज अगर उद्यमी और निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हम चार कदम आगे बढ़कर उनका स्वागत करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यूपी में 1800 करोड़ के इंसेंटिव उद्यमियों को दिए जा चुके हैं। 

Facebook Comments