Thursday 5th of November 2026 02:13:09 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2023 5:33 PM |   744 views

देवरिया को प्राप्त हुआ 1185 मीट्रिक टन चम्बल की यूरिया

देवरिया- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि कृषकों को कृषि इनपुट उपलब्ध कराने हेतु शासन कटिबद्ध है। इसी क्रम में जनपद देवरिया रेक प्वाईंट से 26070 बोरी चम्बल की यूरिया आज प्राप्त हुई है जिसे थोक व्यावसायियों के माध्यम से जनपद में 165 रिटेल उर्वरक विक्री केन्द्रों पर प्रेषण कराया गया है।
 
विकास खण्ड-सदर में 16, पथरदेवा में 13, तरकुलवों में 06, देसही देवरिया में 08, बैतालपुर में 04, गौरीबाजार में 18, रुद्रपुर में 14, बरहज में 08, भलुअनी में 12, भागलपुर में 05,  सलेमपुर में 07, लार में 17, भाटपाररानी में 06, भटनी में 06, बनकटा में 14 एवं रामपुर कारखाना में 11 निजी उर्वरक विक्रेताओं को यूरिया प्रेषित किया गया है। 
 
जनपद में अब तक 38600 लक्ष्य के सापेक्ष 38736 मी0टन यूरिया की उपलब्धता हो चुकी है। जनपद को आज सायं तक सहकारिता क्षेत्र हेतु इफको यूरिया की एक रैक प्राप्त होना सम्भावित है जिसमें 1350 मी० टन यूरिया जनपद को मिल रही है जिसे सहकारी समितियों पर मांग के अनुरूप प्रेपण किया जायेगा। उपरोक्त प्रेषित किये गये दुकानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर यूरिया वितरण का कार्य कराया जा रहा है।
 
साथ ही साथ उन उर्वरक विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके पॉस मशीन का स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अन्तर है इनके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
 
कृषकों से  उन्होंने अनुरोध किया है कि अपने नजदीकी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आधार कार्ड एवं खतौनी के साथ जाकर उचित दर पर पॉस मशीन से उर्वरक की खरीददारी अंगूठा लगाकर करें।
Facebook Comments