Wednesday 4th of November 2026 02:00:22 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2022 7:04 PM |   687 views

यूपीनेडा और एनटीपीसी के मध्य अयोध्या को सोलर सिटी के लिए सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

लखनऊ:यूपीनेडा के मुख्यालय में यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी (सोलर सिटी) लाल जी निगम एवं एन.टी.पी.सी. के महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा) एच.एस. चौहान द्वारा अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

इसके पश्चात यूपीनेडा के निदेशक  अनुपम शुक्ला एवं एन.टी.पी.सी के अधिशासी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) प्रवीण सक्सेना के मध्य हस्ताक्षरित एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

इस एमओयू के माध्यम से नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन लिमिटड (एन.टी.पी.सी.), लखनऊ द्वारा अपने सी.एस.आर. फण्ड से अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए 500 अदद सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन हेतु यूपीनेडा को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी-1 अजय कुमार-2, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी-2, यूपीनेडा तन्मय दत्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचआर), अजंनी कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक एवं  दीपक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग) एन.टी.पी.सी. उपस्थित रहे। 

Facebook Comments