Wednesday 4th of November 2026 01:21:50 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2022 6:26 PM |   816 views

30 दिसम्बर को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा- संजय कुमार

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद-कुशीनगर के तत्वावधान में स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार, कुशीनगर में 30 दिसम्बर 2022 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।

रोजगार मेले में जी०फोरएस० सेक्योर सोल्युशन इण्डिया प्रा०लि०, डी०एम०डी० इण्डिया प्रा०लि०, पिपल ट्री आनलाइन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, हिमालयन मैनपावर सर्विसेस, एच०डी०एफ०सी० इण्डिया प्रा०लि० आर० आर० इलेक्ट्रानिक मैनपावर सर्विस, सिप्ला आर्युवेदा, कॅरियर ब्राइट स्किल सोल्यूशन, प्रेरणा इनवोटिव सोल्यूशन प्रा०लि० एल०आई०सी०पडरौना, गायत्री इन्सीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, डी. सेट्स एव एस०बी०आई० फाईनेंन्स इत्यादि कम्पनिया प्रतिभाग करेगी।

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार, कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।

इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

Facebook Comments