Friday 6th of November 2026 04:58:21 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2022 7:32 PM |   806 views

स्वर्गीय विक्रमाजीत मौर्य के नाम समर्पित होगा सड़क और पार्क – केशव मौर्य

लखनऊ -उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय  विक्रमाजीत मौर्य के आवास पर परिवारजनों से भेंट करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
 
जनपद प्रयागराज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय  विक्रमाजीत मौर्य के निधन की अत्यंत दुरूखद सूचना प्राप्त हुई थी | आज उनके आवास पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा शोक संतृप्त परिवार को संबल प्रदान किया।
 
गौरतलब है कि जब स्व विक्रमाजीत मौर्य का निधन हुआ था, तब  केशव प्रसाद मौर्य विदेश दौरे पर थे। नीदरलैंड व फ्रान्स दौरे से लौटने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव  मौर्य, स्व0 विक्रमाजीत मौर्य के आवास प्रयागराज पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
यहां पर कहा कि स्थानीय सांसद एवं विधायक के प्रस्ताव पर चिर स्मृति स्वरूप एक सड़क और पार्क स्व. विक्रमाजीत मौर्य के नाम से समर्पित होगा स प्रयागराज स्थित जिला पंचायत सभागार में पूर्व मंत्री स्व0 विक्रमाजीत मौर्य की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि अनुभवी और संघर्षशील राजनेता के रूप में उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। 
Facebook Comments