Wednesday 4th of November 2026 02:00:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Dec 2022 5:51 PM |   615 views

अमेठी में पराग मिल्क बार स्थापित किया गया

अमेठी – दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा जनपद अमेठी के कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज में स्थापित प्रथम पराग मिल्क बार का आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

बताते चलें कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या परिक्षेत्र की यह जनपद अमेठी में पराग मिल्कबार की प्रथम इकाई है। इसका मुख्य उद्देश्य दुग्ध विकास कार्यक्रम के तहत आम जनमानस को शुद्ध दुग्ध एवं दुग्ध से बने उत्पाद उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रभारी दुग्ध संघ सुनील सिंह भदोरिया को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय किसानों/ दुग्ध उत्पादकों द्वारा दूध खरीदा जाए, जिससे दुग्ध विकास कार्यक्रम को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके तथा शुद्ध दूध प्राप्त होने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि ऐसे मिल्कबार जनपद के अन्य कार्यालयों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थापित किए जाएं।

इस अवसर पर मंडलीय दुग्धशाला विकास अधिकारी अयोध्या केपी शर्मा, महाप्रबंधक दुग्ध संघ अयोध्या आशीष श्रीवास्तव, स्थानीय प्रभारी दुग्ध संघ अयोध्या परिक्षेत्र अमेठी सुनील सिंह भदोरिया, प्रभारी विपणन अमेठी एसके सिंह, उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक, तहसीलदार गौरीगंज दिग्विजय सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। 

Facebook Comments