Friday 23rd of October 2026 12:58:54 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2024 5:17 PM |   467 views

पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज

कुशीनगर:-तमकुहीराज,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के दिशानिर्देशन मे सेवरही पुलिस टीम ने एक अदद चोरी की ट्रैक्टर बरामद करते हुए मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सेवरही दिग्विजय नारायण राय को जरिए मुखबिर सुचना मिली कि चोरों द्वारा चोरी कर ट्रैक्टर को बिक्री करने के लिए ले जा रहे हैं ।

थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी के पास पहुंच रहे हैं सुचना और साक्ष्य के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सेवरही ने अपने साथ पुलिस टीम को लेकर उक्त स्थान पर दबिश देकर ट्रैक्टर बरामद करते हुए।

दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से पुछ ताछ किया तो उन्होंने अपना नाम शेष नारायण सिंह पुत्र स्व॰जगधारी सा0 अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर हिरालाल पुत्र रघुनाथ गुप्ता सा॰बैकुण्ठपुर थाना बिशुनपुरा जनपद कुशीनगर बताये। पुलिस टीम द्वारा बिधिक कार्यवाही करते हुए पकडे गये दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Facebook Comments