Saturday 7th of November 2026 09:10:12 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2022 5:02 PM |   787 views

संविधान दिवस के अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर के अज्ञेय स्मृति सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का  आयोजन  किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी रहें |कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती और डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के साथ हुआ। 

मंचासीन अतिथियों का स्वागत और विषय की स्थापना कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया।

कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अंशिका त्रिपाठी ने किया । सरस्वती वंदना वीणा कुमारी ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान अनन्या मिश्र ने जबकि आभार ज्ञापन स्वयंसेविका अंशिका गुप्ता ने किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि इस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के मार सपूतों और संविधान निर्माण के नायकों को याद करना और उनके योगदान से देश की युवा पीढ़ी को अवगत कराना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है । हमारे पूर्वजों ने अपने त्याग बलिदान परिश्रम और मेघा से देश को एक प्रगतिशील संविधान दिया है।

आजाद भारत में हम आज लोकतांत्रिक अधिकारों का उपभोग करते हुए उन्मुक्त हो, आकाश की बुलंदियों को छूने के हौसले के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं ।यह सौभाग्य हमें अपने महान संविधान निर्माताओं के कारण मिला है ।इस उपलब्धि हेतु हम संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धानत है।यह हमारा कर्तव्य है कि आजादी के नायकों और संविधान निर्माताओं के महान आदर्शो को अपने दिलो जिंदा रखते उसपर चलते हुए सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर श्रोताओं को संविधान की उद्देशिका याद दिलाते हुए सभी को संविधान के प्रति प्रेम और निष्ठा की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार मिश्र ने  संविधान की उद्देशिका, नागरिकों के कर्तव्य और नागरिकों के मूल अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। लोगों को संविधान के आदर्शों मूल्यों और खूबियों से सभी को परिचित कराया।

इस अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के अधीक्षक  अमित कुमार द्विवेदी , तेजप्रताप शुक्ल, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार,जिला क्रीड़ाधिकारी  रवि कुमार निषाद ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारस नाथ समेत स्वयमसेवक आदर्श मित्र अनुज मित्र ,अनिकेत शर्मा, रितेश यादव, निकिता गौड़, शिल्पी गुप्ता, खुशी मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में स्रोतागण मौजूद रहे।

Facebook Comments