Wednesday 23rd of September 2026 05:50:00 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Nov 2022 5:46 PM |   896 views

राष्ट्रीय जेंडर अभियान से संबंधित सजीव प्रसारण को देखा गया

कुशीनगर- मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नई दिल्ली से राष्ट्रीय जेंडर अभियान से संबंधित सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया।
 
विदित है कि 25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक राष्ट्रीय जेंडर अभियान का सुचारू क्रियान्वयन पूरे देश मे हो रहा है। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आदि का प्रसार किया जा रहा है।
 
इस क्रम में जनपद स्तर पर समस्त विभाग एक कार्य योजना के तहत इससे संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनपद एवं विकासखंड स्तर पर अपेक्षित कार्य किए जाएंगे।
 
 इस अवसर पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक समस्त जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह अभियान महिलाओं में अधिकारों की जागरूकता को बढ़ाने के लिए है।
 
उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की उपस्थिति को सराहनीय बताया तथा महिलाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने, समाज से लड़ने, बेसिक अधिकारों के लिए खड़े होना, इन कार्यों के साथ-साथ घर का भी कार्य करना, अपनी खुद की आय का सृजन करना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला के रूप में वे स्वयं भी इन चीजों को महसूस करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि कार्यकारी महिलाओं को देख अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है, बच्चे भी प्रेरित होते हैं। महिलाएं आने वाले परेशानियों को दरकिनार करते हुए  कार्य करती हैं। 
 
उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा जब प्रेरणादायी कार्य किया जाता है तो पूरी पीढ़ी प्रभावित होती है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि सिर्फ महिलाओं को ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होना चाहिए बल्कि पुरुष को भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
 
इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा भी अपने बारे में बताया गया।  इस अवसर पर अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया, जिसमें सीमा देवी, मीना देवी, प्रियंका, कांति देवी सिंधु शर्मा आदि प्रमुख थे।
 
इस अवसर पर उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर0 एस0 गौतम, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, श्रम अधिकारी मनीष सिंह, अधिकारीगण व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
Facebook Comments