Wednesday 23rd of September 2026 06:38:44 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2022 6:29 PM |   858 views

‘‘मुंतज़िर निगाहों में‘‘( ग़ज़ल संग्रह ) का विमोचन हुआ

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान सभा के राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में आज पुस्तक गजल संग्रह ‘‘मुंतजिर निगाहों में‘‘ का विमोचन सभापति, विधान परिषद्, कुंवर मानवेन्द्र सिंह  द्वारा किया गया।

गजल संग्रह पुस्तक विधान परिषद् के विशेष सचिव एवं वित्त नियंत्रक श्रीकृष्ण दत्त ढौंडियाल द्वारा लिखी गयी गजल संग्रह है। जिसकी भाषा हिन्दी है और इसमें उर्दू शब्दों के माध्यम से जीवन के कई आयाम को समेटने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि गजल साहित्य की एक विधा है जो देश के सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। इस पुस्तक के माध्यम से लोग जिंदगी में बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह एवं कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Facebook Comments