Sunday 25th of October 2026 12:01:18 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Nov 2022 5:18 PM |   527 views

जिले की चयनित स्टॉफ नर्सो को वितरित किया गया न्युक्ति पत्र

देवरिया- 13 स्टाफ नर्सों  को रविवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेँसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। एनआईसी में सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया । इस दौरान सीडीओ रविन्द्र कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
 
इस अवसर पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से की गई हैं। प्रदेश में नौकरी-रोजगार की संभावनाएं कम नहीं हैं। जिस ईमानदारी से आपका चयन किया गया है उसी ईमानदारी से मरीजों के इलाज में सेवा दें ।
 
सांसद ने स्टॉफ नर्स के लिए चयनित रीता गुप्ता, रंजना यादव, तूलिका दुबे, अर्चना भारती, शिल्पी सिंह, सुगंधा भारती, रिंकी, दिव्या गुप्ता, छमा त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, लछमी, पूजा कुमारी, अर्चना भारती को न्युक्ति पत्र दिया। 
 
सीडीओ रविंद्र कुमार ने  नर्सों से कहा कि उनका योगदान बहुत महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि नर्सों के दम पर ही अस्पतालों का महौल बेहतर होता है।
 
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। इसमें नर्सों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है।
 
उन्होंने नवनियुक्त नर्सों से कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं।
 
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. विनय पाण्डेय, एसीऐमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, डीडीएम प्रमोद यादव, संजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Facebook Comments