Sunday 25th of October 2026 08:17:49 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2022 6:20 PM |   1125 views

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान- डीएम

देवरिया- विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने 15 प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष रखे जिनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से जारी शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण वेरिफिकेशन के पश्चात ही किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस संबन्धी आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाती है।
    
कर्नल अरुण प्रकाश पांडेय (से0नि0) ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या ने विभिन्न रैंक के पूर्व सैनिक निवास करते हैं। प्रशासन विभिन्न प्रयोजनों हेतु उन्हें स्थायी अथवा अस्थायी प्रकृति के कार्यों में उनका उपयोग कर सकता है। डीएम ने जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (से0नि0) मुकेश तिवारी से ऐसे पूर्व सैनिकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 
पूर्व सैनिकों ने मेडिकल कॉलेज में एक डेडिकेटेड हेल्प डेस्क बनाने का मुद्दा उठाया, जिसपर डीएम ने उचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। बैठक में ईसीएचएस तथा सीएसडी कैंटीन स्थापित करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
    
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीएसपी अंशुमान श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद थे।
Facebook Comments