Tuesday 9th of June 2026 06:44:16 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2022 4:57 PM |   422 views

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मुलाक़ात किया

कुशीनगर- जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में की गई।
 
विदित हो कि जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिकों की संख्या लगभग 10000 है । पूर्व सैनिकों की तरफ से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एस0 पी0 सिंह व सदस्यों ने डीएम से औपचारिक मुलाकात की।
 
पूर्व सैनिकों द्वारा नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए बताया गया कि जनपद में पूर्व जिलधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बहुमूल्य योगदान दिया गया तथा शासन को पूर्व सैनिकों की जब भी आवश्यकता होती है तो वे कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर होते हैं।
 
 इस क्रम में  उनके द्वारा बताया गया कि कोरोना काल मे पूर्व  सैनिकों द्वारा मास्क व जन जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि  जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिक आवश्यकता पड़ने पर अपने योगदान हेतु हमेशा तत्पर हैं।
 
 जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया व जरूरत पड़ने पर उनके योगदान हेतु उन्हें सेवा का मौका दिए जाने को आश्वस्त किया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवीदयाल वर्मा से भी उनके कार्यालय कक्ष में जाकर मुलाकात किया।
 
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जनपद कुशीनगर के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल एस पी सिंह, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, कैप्टन एल बी त्रिपाठी, समसुद्दीन, जे पी यादव, अनिल सिंह, जगन्नाथ, अनिरुद्ध पांडे, दिनेश दूबे, राजेश राव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments