Saturday 7th of November 2026 09:24:21 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2022 5:17 PM |   580 views

शुभम बायो एनर्जी द्वारा अब तक खरीदी गयी 48.5 टन पराली

देवरिया- बीते दिन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पराली निस्तारण को लेकर किसानों और उद्यमियों के बीच बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पराली खरीद को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिये गए थे ।
 
जिसके क्रम में शुक्रवार को सदर तहसील के ग्राम घटैला चेती,देवरिया सदर में कृषक रामलक्षण यादव(20क्विंटल), बृजेश चौहान(50क्विंटल), रामज्ञान प्रजापति(20क्विंटल) के खेत से बेलर द्वारा धान कटाई के उपरांत फसल अवशेष/पुआल का बंडल तैयार कर शुभम बायो एनर्जी फर्म द्वारा खेत में ही क्रय किया गया ,जिसमे कृषि विभाग से  उप कृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी,जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा शुभम बायो एनर्जी के हीरालाल गुप्ता उपस्थित थे।  किसानों से अनुरोध है कि आप सभी पराली कदापि न जलाये । पराली को संबंधित उद्यमी को 150 रु0/कु0 की दर से बेचा जा सकता है । मिट्टी की उर्बरा शक्ति बढ़ाने हेतु फसल अवशेष को खेत मे ही पलटाई किया जा सकता है ।
 
उप कृषि निदेशक ने किसानों से पराली नहीं जलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर 2 एकड़ क्षेत्र के लिये 2500 रु0/ घटना , 2से 5 एकड़ के लिए 5000 रू/घटना और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए 15000 रु/घटना जुर्माना वसूला जाएगा ।
 
उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक पराली प्रबंधन के अंतर्गत 20000 रु की राशि जुर्माने का तौर पर वसूली जा चुकी है और 10 हारवेस्टर बिना एसएमएस फसल कटाई करते पाए गए और सीज़ की कार्यवाही की गई है ।
Facebook Comments