Tuesday 22nd of September 2026 10:59:27 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Nov 2022 5:31 PM |   744 views

कारागार में मनाया गया विधिक सेवा दिवस

कुशीनगर-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित महा अभियान “हक हमारा भी तो है”31 अक्टूबर 20220 से 13नवम्बर .2022  के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में जेल में निरुद्ध बंदियों के विधिक जागरूकता हेतु जिला कारागार देवरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
 
प्रशांत कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए जेल में उनके अधिकार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बंदियों के खाने व नाश्ते के बारे जानकारी ली एवं उनके समस्याओं को सुना।
 
बंदियों के अधिवक्ताओं के बारे में जाना एवं बताया की किसी बंदी के पास अधिवक्ता नही है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा ले सकता है और उनके जमानत के बारे में भी जानकारी ली। राजकुमार वर्मा, जेलर, वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर, राजकुमार वर्मा, लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर आदि उपस्थित रहें।
Facebook Comments