Friday 24th of July 2026 11:02:47 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Oct 2022 6:08 PM |   678 views

51 अल्प आय वर्ग के लोगों को दीपावली का गिफ्ट वितरण किया गया

सुलतानपुर -कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर गरीबों को दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी/अध्यक्ष  रवीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुलतानपुर बी0 प्रसाद उपस्थित रहे।
 
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को जिम्मेदारी पूर्वक अपने से कमजोर लोगों का ध्यान रखते हुए त्यौहार मनाना चाहिए, जिससे आम घरों में भी दीपावली पर दीप जले और मिठाइयां भेट हो सकें।
 
कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक द्वारा विकास भवन सभागार मे भी  लुभार्थियो को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से दीपावली उपहार गिफ्ट वितरण किया गया।
 
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर के चेयरमैन डॉ0 डी0एस0 मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ0 पंकज तिवारी, सचिव जय प्रकाश शुक्ल, आपदा प्रबंध के अध्यक्ष डॉ0 चंद्रभान सिंह, रक्त जीवन सुरक्षित के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, यूथ रेड क्रॉस अध्यक्ष मक्खन लाल मोदनवाल, महिला विंग सचिव सरस्वती मिश्रा, सह सचिव रुचि पाल, कोमल मिश्रा, विकास राव आदि मौजूद रहें।
Facebook Comments