Saturday 7th of November 2026 09:50:10 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Oct 2022 6:07 PM |   654 views

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में खाद्य प्रदार्थो की जांच की गयी

संत कबीर नगर- जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में खाद्य प्रदार्थो, मिठाईयों खोवा, पनीर आदि की बिक्री कर रहें दुकानों के उत्पादो की जांच की जा रही है।
 
इसी क्रम में विशेष प्रर्वतन अभियान के तहत खाद्य सचल दल द्वारा जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 10 निरीक्षण व 06 नमूना संग्रहित किया गया तथा साथ ही 30 किलो खोया व 25 किग्रा0 रसगुल्ला मिठाई विनष्ट कराया गया, जिसका मूल्य लगभग 13500/- है। 
 
इसी क्रम में अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि आज खलीलाबाद बाजार से राधे गोविन्द स्वीट मेंहदावल चौक से रसगुल्ला व काजू नमकीन का नमूना, राजस्थान मिठाई वाला मुखलिसपुर तिराहा, खलीलाबाद से रसगुल्ला का नमूना, मधुकुंज स्वीट मेंहदावल बाईपास से कालाकन्द का नमूना तथा रमेश चन्द्र गुप्ता उर्फ पट्टू मेंहदावल बाईपास से खोवा व पतीशा का नमूना संग्रहित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जायेगा।
 
दुकानो के निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने व दुकान परिसर में स्वच्छता बनाये रखने, खाद्य पदार्थ की शुद्धता बनाये रखने तथा खाद्य लाईसेंस व पंजीकरण के बैगर खाद्य कारोबार न करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थो की जांच का यह अभियान दीपवली पर्व तक जारी रहेगा। 
 
इस अवसर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह व राजमणि प्रजापति व धर्मराज शुक्ल व विनोद कुमार उपस्थित रहें। 
Facebook Comments