Thursday 6th of August 2026 05:33:26 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Oct 2022 6:17 PM |   566 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी -जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2022 को नागेंद्र सिंह प्र0 आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, मुसाफिरखाना, अमेठी तथा हमराह स्टाफ प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही अमित कुमार सिंह, सर्वेश वर्मा एवं संजय सिंह मय संविदा वाहन के साथ ग्राम मऊअतवारा, थाना जगदीशपुर में दबिश देकर करीब 36 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 02 मुकदमें पंजीकृत किये गये।

गाँव के लोगो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर सूचना देने की अपील की गई।

Facebook Comments