Tuesday 22nd of September 2026 10:04:28 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Oct 2022 6:52 PM |   926 views

देवरिया में सबसे ऊँचे हाइड्रोक्लोरिक तिरंगा का लोकार्पण किया गया

देवरिया – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टाउनहाल के पार्क में 30 मी . ऊँचा हाइड्रो क्लोरिक राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण सदर विधायक द्वारा डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ,नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह , अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह तथा नगर पालिका सभासदों की उपस्थिति में हुआ  | 

अपने उद्बोधन में सदर विधायक ने कहा कि यह जिले का सबसे ऊँचा हाइड्रो क्लोरिक तिरंगा है |पालिका का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है जो लोगो में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करेगा |उन्होंने कहा कि पालिका की दूरदर्शी अध्यक्ष अलका सिंह व पालिका के उर्जावान ,कर्मठ अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह बधाई के पात्र है |

अलका सिंह ने कहा कि यह जिले का सबसे ऊँचा तिरंगा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धा जलि है |

अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने हाइड्रो क्लोरिक झंडे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पालिका की निधि से इसका निर्माण कराया गया है ,अभी तक सात लाख अडसठ हज़ार रु खर्च किये जा चुके हैं जबकि इस मामले में दस लाख खर्च होने है | रात को भी यह तिरंगा नज़र आये इसके लिए तिरंगा के उपर लाइट लगा दिया गया है | नगर क्षेत्र से दूर -दराज के ग्रामीण लोगो को यह तिरंगा दिखाई देगा |

उक्त अवसर पर पालिका के सहायक अभियंता परमानंद मिश्र , सफाई निरीक्षक श्रध्दानंद ,राजिव शुक्ला , नलिनी सिंह ,मनोज कुमार , रवि पटवा ,  पवन मणि पालिका सभासद  गण अजय कुमार सिंह , अजय कुमार गुप्ता , वीरेंदर कुमार सिंह , विनय सिंह , गोविन्द चौरसिया , अमित मिश्र , रमेश वर्मा , आशीष गुप्ता , लीलावती विश्वकर्मा , नित्यानंद पाण्डेय ,दिनेश शुक्ल , मुन्ना सिंह , बंटी जायसवाल ,जावेद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |

Facebook Comments