Tuesday 22nd of September 2026 10:05:35 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Oct 2022 5:32 PM |   579 views

गांधी जी एवं उनका जीवन दर्शन‘‘ विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

गोरखपुर -आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर  ‘‘गांधी जी एवं उनका जीवन दर्शन‘‘ विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय शायर कलीम कैसर ने किया दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

उक्त प्रदर्शनी में गांधी जी द्वारा अंग्रेजों के विरूद्ध किये गये विभिन्न आन्दोलन की महत्वपूर्ण एवं दुलर्भ ऐतिहासिक घटनाओं के छायाचित्र का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि  कलीम कैसर ने कहा कि आज दो महान विभूतियों (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी) का जन्मदिवस है। दोनो का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। गांधी जी के जीवन एवं दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तथा अत्यन्त सन्देशपरक है। गांधी जी के सन्देश एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी जी आजादी के महान नायक थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि गांधी जी ने भी शांति पूर्वक ब्रिटिश शासन के खिलाफ सविनय अवज्ञा करते हुए आंदोलन किया था। गांधी जी के आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत को भारतीय जनता के संयुक्त शक्ति का एहसास कराया और देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। महात्मा गांधी जी के कारण भारतीय स्वाधीनता संग्राम को अंतरराष्ट्रीय मंच मिला और उनके दृढ़ संकल्प तथा इच्छा शक्ति का लोहा पूरे विश्व ने माना।

उन्होंने विश्व को अंहिसा की शक्ति दिखाई और लोगो को यह समझाया कि हर लड़ाई हिंसा से नही जीती जा सकती। गांधी जी द्वारा चलाये गये चम्पारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, दांडी मार्च, भारत छोड़ों आन्दोलन आदि के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य जैसे साबरमती आश्रम में सेवा कार्य, कुष्ठाश्रम में सेवा कार्य, नशामुक्ति सुधार आदि कार्य किए। इस प्रकार अनेक दुर्लभ छायाचित्रों की झलक उक्त छायाचित्र प्रदर्शनी में देखा जा सकता है।

उक्त अवसर पर  जयनारायण चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, अर्चना राय, सौरभ तिवारी, प्रिन्स पाण्डेय, उपेन्द्र कुशवाहा, विनोद भारती, विभा शर्मा, खुशी कुमारी, विजयमल्ल चौहान, रवि गौड, हिमांशु पाण्डेय, शिवम यादव, मनोज भारती, बबिता पासवान, सुप्रिया मिश्रा आदि सहित अनेक गणमान्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Facebook Comments