Saturday 7th of November 2026 09:59:26 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Oct 2022 6:00 PM |   623 views

कृषि मंत्री ने मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस को किया रवाना

देवरिया- आज सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा पशु पालकों की सुविधा एवं उन्नति के लिए दो यूनिट मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस का हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया। शाही ने बताया गया कि प्रदेश सरकार मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुधन एवं पशुपालकों के हित के प्रति कृत संकल्पित है। इस एम्बुलेंस द्वारा पशुपालकों को उनके घर पर जाकर पशु चिकित्सा टीकाकरण इत्यादि की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी इस एम्बुलेस का उपयोग विभिन्न संक्रामक रोगों के सीरो निगरानी के लिए भी किया जायेगा जिससे संक्रामक रोगों के ।

चूंकि जनपद में लगभग पांच लाख पशु है तथा प्रति एक लाख पशु पर एक मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। शीघ्र ही तीन अन्य एम्बुलेंस भी जनपद को प्राप्त होने के उपरान्त पशु पालकों के हित में संचालित किया जायेगा। वर्तमान समय में प्रदेश के कुछ जिलों में लम्पी स्कीन डिजिज बीमारी फैली हुई है, परन्तु जनपद में अभी तक यह बीमारी नहीं है।

उस बीमारी के रोकथाम के लिए जनपद में गोवंशों के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मोबाईल एम्बुलेस में एक पशु चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की व्यवस्था है। इस प्रकार यह एम्बुलेंस एक पशु चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित है जिसका लाभ पशुपालकों को उनके घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। शीघ्र ही इन एम्बुलेंसों की सुविधा टोल फ्री नम्बर 1962 पर डायल कर प्राप्त की जा सकेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएन सिंह, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह सहित पशुपालन विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Facebook Comments