Friday 3rd of May 2024 09:29:43 AM

Breaking News
  • मुलायम के गढ़ में योगी का रोड शो , बुलडोजर पर खड़े होकर लोगो ने किया स्वागत , बोले -निस बार इतिहास रचेगा |
  • ममता बनर्जी को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी , TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा |  
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Oct 2022 5:46 PM |   229 views

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया  गया

देवरिया – आज समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित तथा थारू जनजाति महिला विकास समिति गोंडा द्वारा संचालित मेहडा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया  गया |कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह रही |मुख्य अतिथि का स्वागत वृद्धाश्रम के प्रबंधक विजय कुमार शुक्ला ने किया |

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ” हमारा वजूद हमारे माता – पिता से है | धरती के भगवान् माता – पिता का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है |हमे उनके प्रति सहानुभूति व करुणा का भाव रखना चाहिए |उनका सम्मान सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर न होकर प्रतिदिन होना चाहिए |

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया इसरत परवीन फारुकी ने विधिक साक्षरता अभियान के तहत वृद्धजनों को विधिक समाजार्थिक ,कानूनी पहलुओं से अवगत कराया |उन्होंने वृद्ध जनों से वार्तालाप करते हुए कहा कि CRPCकी धारा 125 के अंतर्गत जो सुविधाएँ हैं , वो आप लोगो को मुहैया करायी जायेगी |

मंच का संचालन कर रहें मनोज ” मैथिल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हमे प्रण लेना है कि हम अपने माता – पिता व परिवार के अन्य वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनसे भावनात्मक लगाव रखेंगे |हमे अपने बच्चों में बाल्यावस्था से ही अपने बड़े – बुजुर्गो का सम्मान करने की आदत डालनी चाहिए | विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज पूरी दुनिया की आबादी का 25 %कुंठा व अवसाद से ग्रसित है |यह स्थिति निराशाजनक है |वृद्ध जनों को भावनात्मक व नैतिक समर्थन की आवश्यकता है | 

कार्यक्रम में सावित्री फाउंडेशन देवरिया के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव , समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक संतोष तिवारी , चन्द्र किरण सक्सेना , डॉ अवधेश मिश्रा , कुसुमलता मिश्रा , आशीष कुमार गुप्ता , वीरेंदर सिंह , सरिता , बृजेश सिंह , विकास त्रिपाठी , राहुल ,निर्भय आदि लोग उपस्थित रहे | 

Facebook Comments