Tuesday 22nd of September 2026 09:26:01 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2022 6:41 PM |   1535 views

वृद्धाश्रम का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया

देवरिया – थारू जनजाति महिला विकास समिति गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का द्वितीय स्थापना दिवस मेहडा पुरवा में कल पूजा – पाठ कर मनाया गया | वृद्धाश्रम के प्रबंधक विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि शुरूआती दौर में 45  वृद्ध महिला और पुरुष संवासी थे , जो अब बढ़कर 75 हो गये हैं |  इन दो वर्षो में बहुत से वृद्धजनों को वृद्धाश्रम के प्रयास से परिवारजनो   की काउन्सिलिंग कर उनके घर पुनर्वासित भी  किया गया |

संध्या काल में सचिन दिवेदी की टीम द्वारा भजन – कीर्तन का आयोजन किया गया | स्थापना दिवस कार्यक्रम में केशव यादव और रेनू सिन्हा के भक्ति गीतों ने मंत्र मुग्ध कर दिया |

इस अवसर पर मनोज कुमार , नन्द कुमार , सुख सागर , प्रदीप , कमलेश , माला , मालती , रामेश्वर , रामचंद्र , केवली देवी , शांति देवी , बसंती देवी , गुलाबी देवी आदि उपस्थित रहें |

Facebook Comments