Tuesday 22nd of September 2026 09:51:18 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2022 5:38 PM |   826 views

पडरौना में 30 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन होगा

कुशीनगर-जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में  30 अगस्त 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पड़रौना, कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय ऑनलाइन / आफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 40 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।
 
रोजगार मेले में हिमालयन मैनपावर सर्विसेज, सीडैक इण्डिया प्रा०लि० एवं सुरति हब्स मैन पावर सप्लाई लखिमपुर की कम्पनी प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगे।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय आई०टी०आई०, पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है ।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है ।
Facebook Comments