Tuesday 22nd of September 2026 09:40:08 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2022 6:13 PM |   1115 views

डा. धीरेन्द्र बहादुर सिंह आचार्य कल्पनाथ सिंह स्मृति राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किये गए

लखनऊ -डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक विज्ञान विभाग में  कार्यरत डा. धीरेन्द्र बहादुर सिंह को उनके उच्च विज्ञान लेखन हेतु हिंदी के विख्यात विद्वान की स्मृति में मिलने वाले आचार्य कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान-२०२२ से सम्मानित कर अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने भेंट किया।

इसके पूर्व डॉ० सिंह को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा बाल विज्ञान लेखन का सबसे विशिष्ट सम्मान”जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान- २०२१” से भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने एम. टेक. मौलाना आजाद  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से करने के पश्चात लखनऊ विश्वविद्यालय एवं केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सी०डी०आर०आई०) से पीएच.डी. की उपाधि एवं उत्कृष्टता के निमित्त कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका से डी.एस.सी. एवं सार्क  विश्वविद्यालय से मानद डी. लिट् की उपाधि प्राप्त की है |

डॉ० सिंह द्वारा 50 से अधिक पुस्तकों के साथ ही साथ लगभग एक दर्जन पेटेंटों एवं सैकड़ों सम्मान/पुरस्कार प्राप्त कियें जा चुके हैं।

Facebook Comments